Top News

सर्दियों में इस चीज़ का सेवन किसी वरदान से कम नहीं होता है, जानिए इसके फायदे


शकरकंद स्वादिष्ट होने के साथ ही साथ कई पोषक तत्वो से भरपूर भी होता है। यह सर्दियो में मिलने वाला एक मीठा फल होता है। इसके सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहता है। और साथ ही इसके सेवन से आँखों की ज्योति तेज होती हैं। इसमें ऐसे गुण मौजूद होते है। जो हमारे शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाते है। तो चलिए जानते हैं शकरकंद खाने से हमें क्या क्या फायदे होते हैं।
(1) शकरकंद का सेवन करने से अस्थमा, डायबिटीज और थायराइड जैसी गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं। इसके अलावा इसके सेवन से त्वचा के रोग भी दूर होते हैं।

(2) शकरकंद में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से इसका सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती हैं।जिससे एनीमिया जैसी बीमारी से छुटकारा मिल जाता है।
(3) सर्दियों में शकरकंद का सेवन करने से दिल की धड़कन कण्ट्रोल में रहती है। और साथ ही इसके सेवन से दिल से संबंधित बीमारियां दूर होती हैं। इसके अलावा इसके सेवन से मांसपेशियों की ऐठन भी दूर होतीं हैं।

(4) शकरकंद का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कण्ट्रोल में रहता है। और साथ ही सर्दियों में रोज इसका सेवन करने से हार्ट अटैक आने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है।
(5) शकरकंद में बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन से पाचनशक्ति मजबूत होती हैं। और साथ ही यह कब्ज की समस्या को दूर करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post