Top News

इन 6 तरीके से आप डिप्रेशन से बाहर निकले

डिप्रेशन यह आज वर्ल्ड में एकवर्ल्ड में एक मेजर इस्यु बनता जा रहा है। कुछ सर्वे में पाया गया है कि हर 20 में से 1 बंदा तो ऐसा होता ही है , जो डिप्रेशन से प्रभावित होता है। WHO की रिपोर्ट के मुताबिक आज डिप्रेशन का रैन्क वर्ल्ड में तीसरा है। और माना जा रहा है कि 2030 तक यह लोगों में सबसे अधिक पाया जानेवाला इस्यु बन जायेगा। बहुत-से लोग है जो अपने आप को डिप्रेशन से बाहर निकलने की कोशिश करते है। अगर डिप्रेशन में पड़े हुए लोग कुछ बातों का ध्यान रखे तो काफी हद तक डिप्रेशन से बाहर निकल सकते है।
डिप्रेशन से बाहर निकलने का रास्ता,डिप्रेशन का घरेलू इलाज

1. आत्मविश्वास -
अगर कोई इंसान डिप्रेशन में है तो उसे सबसे पहले अपने आप पर विश्वास रखना होगा। जिससे उसके अंदर आत्मविश्वास आता है। और गलत विचार भी नहीं आते। अगर उसे गलत विचार आते भी होंगे तो उस व्यक्ति को उसका सामना करने की हिम्मत मिलेगी।

2. अकेलेपन से दूर रहो -
लाइफ में किसी को अपना साथी बनाओ जो कि आपकी सारी बातें समझता हो। चाहे वो आपके माता-पिता हो या फिर आपका दोस्त। उसे अपनी लाइफ की सारी बातें शेयर किया करो। जिससे आपको कभी भी अकेलापन महसूस नहीं होगा। और वो साथी आपको हिम्मत भी देगा। जिससे आप किसी भी समस्याओं का सामना कर सकोंगे।

3. सोने का टाइम टेबल बनाओ -
अक्सर देखा गया है कि डिप्रेशन में पड़े व्यक्ति को जल्दी नींद नहीं आती। इसके लिए सबसे पहले आप सोने का एक फिक्स सिड्युअल बना लीजिए। जिससे ना आपको उससे कम सोना है और ना ही उससे ज्यादा। अगर आपको सोते समय नींद नहीं आती तो कुछ मेडिटेशन म्युजिक सुन लीजिए। जिससे आपको सोते समय रिलेक्स महसूस होगा। और आपको आसानी से नींद भी आ जाएगी। यूट्यूब पर आपको आसानी से बहुत से मेडिटेशन म्युजिक मिल जाएँगें। जिसे आप सुन सकते हो।

4. प्रतिदिन कसरत करना -
यदि आप प्रतिदिन कसरत करते है , तो आपकी मेंटल और फिजिकल स्ट्रेन्थ बनी रहती है। और माइंड रिलेक्स महसूस करते है और आपका मन शांत रहता है। जो आपकी सेहत के लिए काफी हद तक फायदेमंद रहता है।

5. पौष्टिक आहार खाना -
जितना हो सके उतना कम फेट वाला आहार खाने की कोशिश करे। हो सके तो ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियाँ और फल खाने की कोशिश करो। इससे आपकी मेंटल स्ट्रेन्थ बनी रहती है।

6. सकारात्मक सोचना -
आप अधिक से अधिक सकारात्मक लोगों के साथ रहिए। जिससे आपको उनसे एनर्जी मिलती है। हो सके तो ऐसे गाने सुनिए जो आपको एनर्जी देते हो। ज्यादा इमोशनल गाने सुनने से आप ओर भी डिप्रेशड हो सकते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post